उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षोन्नयन संगोष्ठी सकुशल संपन्न

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- रविवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के जिला उपाध्यक्ष अक्षत पाण्डेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ शारदे के सन्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन के साथ हुआ।तदोपरांत मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

उसके बाद वहाँ पर मौजूद शिक्षकों द्वारा वर्तमान में शिक्षा की स्थिति और समस्याओ से निपटने के लिए अपनी अपनी बात रखी गई। तो वहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यों को विस्तार से बताया।

संदीप त्रिवेदी बने निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय व वहाँ पर मौजूद लोगों की सम्मति से सन्दीप त्रिवेदी को निर्विरोध रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ की भरखनी इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वही करुणेश अग्निहोत्री को ब्लॉक मंत्री, प्रशांत अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र अवस्थी, रश्मिराज अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री व पंकज कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया । इसके अलावा कुल 22 लोगों सहित कार्यसमिति की घोषणा की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद बोले संदीप—

प्राथमिक शिक्षक संघ भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद सन्दीप त्रिवेदी ने कहा कि मैं अपने दायित्व का पूरी तन्मयता के साथ निर्वहन करूंगा और शिक्षकों की समस्त समस्याओ को जिम्मेदारों तक पहुंचाने में कभी भी पीछे नही हटूँगा।

ये लोग रहे मौजूद—

इस अवसर पर अनुराग अवस्थी, संजय त्रिवेदी, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र यादव, सुबोध रंजन गुप्ता, मनीष शुक्ल, शिवानन्द बाजपेयी, राजकुमार मिश्रा, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, शादाब मलिक, सुनील गौतम, राजकुमार सिंह, अरुण नागर, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।