सण्डीला (हरदोई)- नगर पालिका परिषद के वार्ड नं0-07 कांशी राम कालोनी अतरौली रोड पर नवनिर्माण पिंक महिला शौचालय व बेबी केयर रूम को चेयरमैन मो0 रईस अंसारी ने नगरवासियों को समर्पित करते हुए लोगो को समझाया कि महिलाएं खुले में शौच न जाये और इज्जत घर का प्रयोग करें और महिलाएं अपने बच्चों को भी शौचालय जाने की आदत डलवाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष मो0 रईस अंसारी ने कहा कि यदि हम सभी लोग स्वच्छ रहेंगे तो हमारे शरीर को कोई भी बीमारी नही होगी उन्होंने बताया कि विदेशों में सिर्फ लोग स्वच्छ रहते है इसलिए जल्द कोई बीमार नही रहता उन्होंने एक सच्ची घटना बताते हुए कहा कि एक बार हम सऊदी जा रहे थे तो एयरपोर्ट पर कई भारतीयों ने खाना खाया तो खाने के डिब्बे वहीं फेक दिए परन्तु वहीं पर एक बाहरी मुल्क के व्यक्ति ने खाना खाया तो डिब्बा डस्टबिन में दूर जाकर फेंका तो हमने जानकारी की तो बाहरी मुल्क के व्यक्ति ने बताया कि गन्दगी से ही बीमारी फैलती है इसलिए भारत मे बीमारी अधिक फैली हुई है ।
नुक्कड़ नाटक द्वारा बच्चो से सवाल पूछे गए जिसका जवाब बच्चोने दिए। पालिका स्टाफ ने भीं लोगों से अपील की वो प्लास्टिक का प्रयोग न करें सभासद कुमार सरवन कुमार ने भी वार्ड वासियों से नगर में साफ सफाई के लिए नगर पालिका का सहयोग करें।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह सभासद नपाप सण्डीला फ़ैयाज़ बबलू अवर अभियंता जल/सफाई निरीक्षक सुनील यादव मुईन अहमद निर्माण लिपिक राजपाल स्वास्थ्य लिपिक प्रकाश कुमार शाहिद व अन्य पालिका स्टाफ उपस्थित रहे। नगर पालिका सण्डीला स्टाफ द्वारा नगर को स्वछ रखने के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया जिसमें संजीव कुमार मो0 आफताब विनोद कुमार और दीपक राठौर ने भाग लिया।