कछौना(हरदोई): नगर के मुख्य चौराहे के निकट स्थित केनरा बैंक शाखा से नंद किशोर मौर्य निवासी ग्राम बराही 65000 रुपये निकालकर पास ही स्थित रामजी गुप्ता की किराना की दुकान की तरफ जा रहे थे कि तभी काली पल्सर सवार दो युवकों ने उनका रुपयों से भरा झोला छीना और सण्डीला की तरफ भाग निकले। दिन-दहाड़े हुई टप्पेबाजी से लोगों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त। नगर में स्थित बैंकों के निकट हो चुकी हैं कई बार ऐसी घटनाएं।
रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता