कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सांखा मजरा ऐमापुर में निर्मोही माँ ने सामाजिक लोक लज्जा के डर से एक जीवित नवजात शिशु को झांडियो में फेंक कर फरार हो गयी।
17 नवंबर की भोर में शौच क्रिया को गए ग्रामीणों ने नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी। बच्चे की रोने की आवाज पर ग्रामीण झांडियों की तरफ पहुंचे। एक नवजात शिशु के जिंदा होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। नवजात शिशु को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों का मजमा लग गया। दबी जुबान से ग्रामीण कर रहे थे कि कोई बिन ब्याही माँ का बच्चा होगा, तो कोई कह रहा था कि बदचलन महिला ने जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया होगा। गांव के राजू गौतम की पत्नी ने नवजात शिशु को झाड़ियों से निकाल कर साफ सुथरा करने के बाद अपने घर उठा लायी। उसने नवजात शिशु का लालन पालन पोषण करने की जिम्मेदारी ली है।
सांखा ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि नवजात शिशु को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जहां चिकित्सक ने शिशु को स्वस्थ बताया है।
कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट