यूपी 100 पुलिस के 15 दिसम्बर के खास कार्य

गोंडा- PRV0863 को थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत द्वारा बाइक व कार में एक्‍सीडेन्‍ट की सूचना मिली।इस सूचना पर PRV ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर देखा कि एक्‍सीडेन्‍ट के कारण घायल का पैर टूट गया था । घायल को तत्‍काल पीआरवी द्वारा अस्‍पताल पहुंचाया गया !

मेरठ- पीआरवी 0575 को थाना सरधना अन्तर्गत दिनांक 14.12.2017 को समय 09:30 बजे इवेन्‍ट 2079 द्वारा सरधना से खतौली रोड पर प्रतिबन्धित पशु काटने के लिए ले जाने की सूचना मिलीइस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर कॉलर द्वारा बताई दिशा में पीछाकर प्रतिबन्धित पशु को ले जा रहे वाहन यूपी 12 टी 9644 को 02 आरोपियों को पकड़ा । आरोपियों को मय छोटा हाथी गाड़ी को स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

हमीरपुर – पीआरवी 1221 को थाना सुमेरपुर अन्तर्गत दिनांक 14.12.17 को समय 02.50 बजे इवेन्ट 0390 पर घर में कूदकर छेड़खानी की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया गया ।

आजमगढ़- महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पकड़कर थाना तहबरपुर के सुपुर्द किया गया जहां पर उक्त सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

बाराबंकी- पीआरवी 1691 ने रघई रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाईन पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से ट्रेन की प्रतिक्षा कर रही महिला को समझा-बुझा कर महिला थाने के सुपुर्द किया ।

कुशीनगर- पीआरवी 2541 ने ग्राम रामवर बुजुर्ग में एक महिला के साथ मारपीट कर रहे प्रतिवादी को पकड़कर थाने के सुपुर्द किया ।