कछौना, हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा व ग्राम टिकारी में बुधवार को गोवर्धनी दरबार में चल रही श्री शतचंडी महायज्ञ का आज तृतीय दिवस में वाराणसी से पधारे आचार्यों के द्वारा वेद मंत्रों से अग्नि प्रज्वलित कराई गई तथा आज की दोपहर में नैमिष धाम से पधारे कथावाचक वेदव्यास जी के द्वारा बड़ी ही मधुर वाणी में कथा का रसपान कराया गया।
श्री शतचंडी महायज्ञ के यज्ञाध्यक्ष पवन आनंद फलाहारी बाबा जी के द्वारा तथा मां गोवर्धनी के आशीर्वाद से श्री शतचंडी महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। आज की कथा में सती भवानी प्रसंग का अनुसरण कराया गया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता