विज्ञान भारती, एन.सी.ई.आर.टी.व एन.सी.एस.एम.के तत्त्वावधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन आज जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल लखनऊ में राज्य समन्वयक प्रदीप नारायण मिश्र के समन्वयन में किया गया। इस परीक्षा में अवध व कानपुर प्रान्त के कक्षा 6-11तक के द्वितीय चरण की परीक्षा के कक्षा वार टाप -25 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सी0एस0आई0आर0-एन0बी0आर0आई0 लखनऊ के निदेशक डॉक्टर अजीत शाश्नेय उपस्थित रहे।
एम0एल0सी0 एवं एस0आर0ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान तथा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री सर्वेश गोयल ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्यक्रम का गरिमा वर्धन किया। इस उच्च स्तरीय परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा 6 में सानवी पौरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अशिता यादव एवं आदित्य उपाध्याय ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में प्रथम विजेता रहे कुशाग्र जबकि आर्यन पांडे एवं आकर्ष वर्मा क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय विजेता रहे। कक्षा 8 में युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अक्षत राय एवं रौनक ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 9 में प्रथम स्थान प्राप्त किया आदित्य राय ने जबकि अनमोल त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय विजेता रही मानवी कटियार कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया जहरा मजहर ने जबकि गौरव द्वितीय एवं रियांश यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 11 में प्रथम स्थान प्रखर गुप्ता ने प्राप्त किया। अंशिता पांडे कक्षा 11 की द्वितीय विजेता रही जबकि युगांक सिंह तृतीय विजेता रहे। विज्ञान भारती के अवध प्रांत के महासचिव डॉ रजनीश चतुर्वेदी जी , कानपुर प्रांत के महासचिव डॉ सुनील मिश्र जी , प्रान्त समन्वयक नीरज कुमार जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । राज्य स्तरीय परीक्षा में पर्यपेक्षक के रुप में डा० अमृतांशु बाजपेई, डा० सुमित श्रीवास्तव, श्रीमती हर्षा जी उपस्थित रहे। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा के टाप-2 विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा हेतु किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती शर्मिला सिंह ने समस्त उपस्थित प्रतिभागियों की सराहना की तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।