लखीमपुर खीरी– PRV 2869 को एक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि उसका ट्रैक्टर चोरी हो गया है । सूचना देने वाले बरिभाम सिंह ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जिसने शराब पी रखी है, मेरा ट्रैक्टर चुराकर ग्राम मूसेपुर की तरफ़ गया है । PRV बिना देरी किए तत्काल कॉलर के बताये हुए स्थान पर पहुंच गयी । पुलिस ने कॉलर को साथ लेकर ट्रैक्टर की खोजबीन शुरू कर दी । ट्रैक्टर की खोज में ग्राम मूसेपुर पहुँच कर पुलिस ने अभियुक्त मनोज को मय ट्रैक्टर के पकड़ लिया । इसके बाद आरोपी को आगे की कार्यवाही हेतु थाना भीरा के सुपुर्द कर दिया ।