पिता को खाना देने गई बारह वर्षीय बालिका की गला रेत कर हत्या

हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र में खेत पर अपने पिता को खाना देने गई एक बारह वर्षीय बालिका की गला रेत कर हत्या करके हत्यारो ने शव गन्ने के खेत में डाल दिया। सूचना पर एएसपी निधि सोनकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनो ने अज्ञात के विरूद्घ बाद हत्या का मामला दर्ज कराया है।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के शाहाबुद्दीनपुर के मजरा गुटईया निवासी रामवीर खेती किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी व चार बेटे है। इसके अलावा बेटी पूजा 12 साल की थी। पूजा ने गाँव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5 तक की पढ़ाई की थी। पिछले साल उसे मिरगी के दौरे आने लगे थे इसके चलते परिजनो ने उसकी पढ़ाई बन्द कर दी थी। सुबह रामबीर बेटो के साथ खेत पर गन्नो की छुलाई करने गया था उसने खाना खेत पर ही मंगाया था। लगभग दस बजे पूजा खाना लेकर खेत के लिए निकली। लेकिन वह दो बजे तक खेत पर नहीं पहुँची जबकि घर से खेत की दूरी लगभग 2०० मीटर दूर है। खाना न पहुँचने पर बड़ा बेटा घर प हुँचा तो पूरी जानकारी हुई। इसके बाद परिजन पूजा की तलाश में जुट गये। करीब चार बजे पूजा का शव इसी गाँव के लालाराम के गन्ने खेत में खून से लथपथ मिला। बालिका का गला धारदार हथियार से रेता गया था। दुस्साहसिक घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गयी। लोगो की भीड़ खेत पर इकट्ड्ढठा हो गयी सूचना पाकर एएसपी निधि सोनकर, सीओ रवीन्द्र सिंह, प्रभारी एसओ भगवान शरण पाण्डेय, घटनास्थल पर पहुँचे और परिजनो से जानकारी की। परिजनो ने रंजिश आदि से इन्कार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।एसपी ने बताया कि मेडिकल जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जायेगी। बता दें कि हरपालपुर में हत्या की 24 घण्टे मेें यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व एक किसान की खेत पर गला रेत कर हत्या की गयी थी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से लोगो में गुस्सा है।बालिका के शव का चिकित्सीय टीम के साथ विडीओ ग्राफी के दौरान पीएम कराया गया।