भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बांटे छात्र/छात्राओं को स्वेटर

रामू बाजपेयी


पाली(हरदोई)- बुधवार को पाली नगर में स्थित पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में पुरस्कार व स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा रहे तथा मंच का संचालन विद्यालय के अध्यापक अविनाश चन्द्र त्रिवेदी ने किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में राकेश रंजन त्रिवेदी व प्रधानाचार्य ने अध्यक्ष को माल्यार्पण करने के बाद प्रतीक चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किये।व्याव0 शिक्षक नवल किशोर ने थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

चिन्हित कक्षा 6 से12 तक के गरीब व असहाय छात्र/छात्राओं को लगभग 100 स्वेटरों का वितरण किया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, राजेश मिश्रा, रामबाबू शुक्ला, सुबोध गुप्ता, सुधीर त्रिवेदी, बागीश बाजपेई, आकाश गुप्ता,गुरु प्रसाद सिंह मौर्य , अरविंद कुमार बाजपेई, अविनाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।