हे ऋद्धि सिद्धि के ममदाता
तुमही हो मेरे भाग्य विधाता
पूर्ण करो प्रभुजी सब काजा
ॐ गं गं गं गणपति-गणेशा
भक्त तेरा, पड़ा घने-क्लेशा
तुम्हीं आन दूर करो द्वेषा
ॐ कं कं कं कालिके-नंदन
करूं गौरी – सुत स्नेह वंदन
भरो ह्रदय मेरे आनन्दन
ॐ शं शं शं शिव शम्भू प्यारे
भव पार करो सुरेश्वर न्यारे
ॐ गं- गं- गं- गजानन देवा
जीवन में छाया घना अँधेरा
सिद्धिविनायक करो सवेरा
श्वांस-श्वांस तुम्हरे गुण गाऊँ
जोई-जोई माँगूँ सो ही पाऊँ
राजीव डोगरा के हो प्यारे
भाग्य-विधाता पालन हारे
गं गं गं गं गणपति विधाता
दूर हो दुःख जो तेरे गुण गाता।
राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
rajivdogra1@gmail.com