बिलग्राम से शिव यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के तहत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ स्थानीय सीएचसी परिसर में भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष खुशीराम यादव , पार्टी नगर इकाई अध्यक्ष मंगतराम , अनिल राठौर , नीरज गुप्ता , राहुल गुप्ता , मनीष मिश्रा , अमित मौर्या के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डा• वीरेंद्र चौधरी , डा• श्रीनाथ यादव, डा• पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।