हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर जिले में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गये। सिरमौर जिले में एक बस के पहाड़ी से गिरने के कारण आठ लोग मारे गये और 11 घायल हो गये। यह बस मानवा से सोलन जा रही थी। दूसरी दुर्घटना शिमला से 42 किलोमीटर दूर थियोग- हटकोटी मार्ग पर छैला के पास हुई। इसमें एक कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Articles
अलग-अलग हादसों मेें तीन की मौत, दो घायल व एक गंभीर
June 26, 2018
0
अलग अलग हादसों में कई लोग घायल
March 4, 2018
0
तिरुपति के पास सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों और दरभंगा जिले में चार लोगों की मौत
May 21, 2018
0