श्री विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली में विद्यार्थियों को दिये गये टैबलेट व स्मार्टफोन

क्षेत्रीय विधायक बोले-- यह तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल

कछौना, हरदोई। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण कार्यक्रम अनवरत रूप से चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को श्री विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा की उपस्थिति में वितरण किए गए। विधायक रामपाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी, उन्होंने कहा आपके अंदर भी जो संभावनाएं हैं, उन्हें विकसित करें। सरकार सदैव आपको बेहतर मंच व माहौल देने के लिए प्रयासरत है।

श्रीमती शिव प्यारी महाविद्यालय बघौड़ा गौसगंज में मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशु ने छात्र-छात्राओं को टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया। विधायक के हाथों स्मार्टफोन व टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में इजाफा हुआ। विधायक ने कहा नई तकनीकी के माध्यम से यह टेबलेट व स्मार्टफोन सहायक होंगे। जिससे डिजिटल इंडिया के माध्यम से आप को शिक्षा की ताकत को मुट्ठी में कर लिया है। शिक्षा के साथ दुनिया की खबरें और रोजगार की जानकारी में इजाफा होगा। तकनीक के सहारे युवाओं के करियर की नई राह खुल गई है। जनप्रतिनिधियों ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रबंधक राजेश सिंह, दीपक पटेल, प्रबंधक विकास विक्रम, प्राचार्य विमलेश कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान सोनेलाल गुप्ता, प्रधान अर्जुन वर्मा, सरोज कुमार पूर्व प्रधान, राजू गुप्ता ग्राम प्रधान कहली, निरंजन प्रधान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नवनीत पटेल, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, क्षेत्र के गण्यमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।