रामू बाजपेयी
========================
भरखनी(हरदोई)-पाली थाना छेत्र के भरखनी गाँव मे तालाब में दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चे तालाब में डूब गए । ग्रामीण जब तक तालाब में पहुंचकर जब तक निकालते तब तक दो सगे भाई दम तोड़ चुके थे। जबकि एक की हालत गम्भीर थी उसे उपचार के लिए शाहजहांपुर भेज दिया गया।
ग्राम भरखनी निवासी अशोक सिंह का आठ वर्षीय पुत्र मोहित सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था जबकि सात वर्षीय पुत्र हर्षित आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ाई करता था।मंगलवार की लगभग 11 बजे दोनो भाई अपने मित्र सूर्यांश(6) पुत्र कामेश के साथ विद्यालय के वाहर स्थित तालाब की तरफ तीनो छात्र चले गए।तालाब किनारे पहुंचकर तीनो अपनी चप्पल तालाब में तैराने लगे।इसी दौरान चप्पल अंदर जाते देख एक-एक कर तीनो बच्चे तालाब में घुस गए।और गड्ढे में जाकर डूबने लगे।बच्चों को डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों को वाहर निकाला और नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए।जहाँ चिकित्सको ने दोनो सगे भाई मोहित सिंह व हर्षित को मृत घोषित कर दिया।सूर्यांश की हालत गंभीर देखते हुए परिजन पाली के एक निजी क्लीनिक पर ले गए।जहां स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उपचार के लिए उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।दोनो सगे भाइयों के डूब कर मरने से परिजनों का बुरा हाल है।