2020 तक डेढ़ लाख स्‍वास्‍थ्‍य उप केन्‍द्रों को आरोग्‍य केन्‍द्रों में बदलने का लक्ष्‍य

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार गरीबों को उच्‍च स्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य सेवा उपलब्‍ध कराने के लिए वचनबद्ध है। नई दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल की प्‍लैटिनम जयंती के अवसर पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्‍मान भारत विश्‍व का सबसे बड़ा स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा कार्यक्रम है, जिससे पचास करोड़ लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे पी नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने 2020 तक डेढ़ लाख स्‍वास्‍थ्‍य उप केन्‍द्रों को आरोग्‍य केन्‍द्रों में बदलने का लक्ष्‍य रखा है।