टेक्‍नालॉजी किफायती, उपयोग में सरल और आसानी से उपलब्‍ध होनी चाहिए : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सामाजिक भेदभाव समाप्‍त करने और लोगों को अच्‍छी सेवाएं तथा प्रशासन देने में प्रौद्योगिकी काफी मददगार साबित हो रही है। सिंगापुर के नान्‍यांग टेक्‍नॉलॉजिकल यूनीवर्सि‍टी में छात्रों के साथ संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार टेक्‍नालॉजी का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्‍नालॉजी, किफायती उपयोग में सरल और आसानी से उपलब्‍ध होनी चाहिए।

अगर इनोवेशन, टेक्‍नोलोजी अगर डेडिकेटिड टू दी ह्यूमन वैल्‍यूस है वो मानव जात की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है। हमने अपने जीवन यात्रा अगर हम पत्‍थर युग से शुरू करें तो आज तक हम जहां पहुंचे हैं हमें यहां पहुंचाने में हर युग में इनोवेशन ने, टेक्‍नोलोजी ने कोई न कोई रोल प्‍ले किया है जिसने हमें यहां पहुंचाया है और इन सब के अंदर एथिक्‍स, वैल्‍यूस, ह्यूमैनिटी ये इनबिल्‍ट था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की शताब्‍दी है और अब भारत की बारी है कि वह अपने को विश्‍व स्‍तरीय साबित करे। इस अवसर पर नान्‍यांग टेक्‍नॉलॉजिकल यूनीवर्सि‍टी ने आई आई टी चेन्‍नई, आई आई टी मुंबई, भारतीय विज्ञान संस्‍थान बंगलौर तथा भारतीय अंतरिक्ष और टेक्‍नालॉजी संस्‍थान तिरूवनंतपुरम के साथ शैक्षणिक समझौतों का आदान-प्रदान किया।