सुरक्षाबलों और सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर आतंकवादी हमले की आशंका

 

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों और सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर आतंकवादी हमलों की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकवादी दक्षिणी कश्‍मीर सहित घाटी में सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं।

रक्षा सूत्रों ने बताया है कि जैश-ए-मोहम्‍मद के बीस घुसपैठिए पीर पंजाल-पुंछ क्षेत्र से घुस आये हैं और दक्षिणी कश्‍मीर पहुंच गए हैं। खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाबलों को आवश्‍यक निर्देश दिए गए हैं।