नहर में मिला महिला का शव

नहर में तैरता अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीण हत्या के बाद नहर में फेंके जाने की आशंका जाता रहे है।
      मल्लावां कोतवाली इलाके के दारानगर की नहर में रविवार को एक महिला का शव बहते देखा गया तो सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने शव देखा तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवाया। महिला कहाँ की थी ? कौन थी ? पहचान नही हो सकी है । महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।