शाहाबाद (हरदोई)- शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पिढ़ाता निवासी एक बेबस पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव के पंकज पुत्र रामकरन को आरोपित किया है। बताया जाता है 16 वर्षीय किशोरी 26 मई की सुबह पांच बजे के आस-पास घर से शौच के लिए निकली थी । पहले से घात लगाये बैठे पंकज ने किशोरी को पकड़ लिया और उसकी आंख पर पट्टी बांधने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने को किसी तरह बचाकर किशोरी घर पहुंची और बेहोश हो गयी। एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।