प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान व्यापार, स्वास्थ्य देखभाल टैक्नोलॉजी जैसे विषय कार्य सूची के मुख्य मुद्दे होंगे। श्री मोदी ब्रिटेन की प्रमुख कम्पनियों के मुख्यकार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई. के. सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ब्रिटेन में उत्साह के साथ इंतजार हो रहा है। वहीं महारानी एलिजाबेथ, प्रिंसेज और प्रधानमंत्री टेरेसा मे से मुलाकात करेंगे। श्री सिन्हा ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से आपसी संबंध और मजबूत होंगे। श्री मोदी भारत की बात सबके साथ समारोह को भी संबोधित करेंगे। यह अपनी तरह सीधे संवाद कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री भारत से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।