लेबनान के प्रधान मन्त्री हरीरी के अपहरण का सच!

 डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

लेबनान के प्रधान मन्त्री साद अल हरीरी के अपहरण करने और उनके पद-त्याग करने की घोषणा को लेकर ईरान और सऊदी अरब आमने-सामने आ चुके हैं और अन्तरराष्ट्रीय विरादरी हैरत में है। इसके पीछे संयुक्त राज्य अमेरिका का हाथ बताया जा रहा है।
नवम्बर के प्रथम सप्ताह में अल हरीरी का अपहरण हथियारबन्द सुरक्षाकर्मी करते हैं और उन्हें कहीं और ले जाते हैं। अचानक, अल हरीरी अपनी जान के ख़तरे में होने के कारण किसी दूसरे देश से टी०ह्वी० पर अपने इस्तीफ़े की सार्वजनिक घोषणा करते हैं। दूसरी ओर, लेबनान के राष्ट्रपति ने इस्तीफ़े को स्वीकार करने से मना कर दिया है और लेबनान की जनता अल हरीरी के समर्थन में लेबनान की सड़कों पर आ गयी है।
इन सारी कारगुज़ारियों के लिए जब संयुक्त राज्य अमेरिका पर इल्ज़ाम लगाया गया है तब वह भी खुलकर सामने आ चुका है। उसने सुस्पष्ट कर दिया है कि लेबनान की धरती को लड़ाई का मैदान नहीं बनाया जाये।
बहरहाल, स्थिति अब विस्फोटक हो चुकी है।