अवैध असलहों और लूट के माल के साथ लुटेरे गिरफ्तार

अमेठी से मनोज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट :

अमेठी जिले की मोहनगंज पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलहा, चाकू और लूट का माल भी बरामद किया।

एस. पी. दिनेश सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान में एसओ मोहनगंज विश्वनाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अभियुक्त को भदमर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अलीरजा उर्फ टेढ़े के कब्जे से 1 चाकू और लूट के एक हजार रुपये नगद, अभियुक्त शनि सिंह के कब्जे से 1 चाकू, लूटा गया सोने का मंगल सूत्र और अभियुक्त शिवमूरत के कब्जे से 1 तमंचा, लूट के 1 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि लक्ष्मी सिंह पत्नी रणविजय सिंह ने थाना शिवरनगंज में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था कि वो सोमवार की रात को अपने पति रणविजय सिंह के साथ से राखी बांधकर रात को अपने ससुराल पूरे सुबेदार सेमरौता के लिये आ रही थी कि अलाईपुर से एक बाइक पर तीन लोग दंपत्ति की गाड़ी का पीछा करने लगे। तीनों ने बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी करके रोका और पिस्टल चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये थे।