कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोखराज पुलिस ने रोही चौराहे पर मुखबिर की निशानदेही पर तीन अभियुक्तों को चोरी के तीन अदद मोटर साइकिल के साथ हिरासत में लेकर अभियुक्तों से पूछताछ किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बलराम सिंह थानाध्यक्ष कोखराज, उप निरीक्षक सूबेदार बिन्द मूरतगंज उप निरीक्षक किशन कुमार, कांस्टेबल रामकुमार दुबे, अजय कुमार, विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार ने अभियुक्त रंजीत पुत्र सत्यजीत श्यामू पुत्र छोटेलाल कैश अहमद पुत्र मासूक निवासीगण मितुआपुर को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।
कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट