जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी : जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सही ढंग से न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात चतुर्थ श्रेणी संविदाकर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर अन्य दूसरे लोगों को लगाकर साफ-सफाई के कार्य को निरन्तर बनाये रखने का निर्देश संबंधित एजेन्सी को दिया है। उन्होंने वहां पर टूटी कुर्सियों, टाइल्स एवं किचेन की मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने वहां पर मरीजों के लिए गर्म पानी की टंकी लगवाये जाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। 

उन्होने कहा कि अस्पताल के सभी फ्लोर पर एक.एक सिक्योरिटी गार्ड लगाये जाए जिलाधिकारी ने एमसीएच विंग विल्डिंग में कमी पाये जाने पर उसकी मरम्मत का कार्य भी कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने वहां पर खड़ी पुरानी एम्बुलेसों को निष्प्रयोज्य कराकर नीलामी कराने के निर्देश दिए है।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट