लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश में आगामी 10 फरवरी को अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, श्री जी श्रीदेवी ने बताया कि न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।