तीन दिवसीय ‘ललित कला उत्सव’ के दूसरे दिन आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

लखनऊ 08 फरवरी, 2023 : राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के 08 फरवरी, 2023 को 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘ललित कला उत्सव’ के दूसरे दिन 08 फरवरी, 2023 को स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता और इलेस्ट्रेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “चित्रकला प्रतियोगिता” में विभिन्न स्कूलों और शौकिया 145 छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के नायकों को कूची और पेंसिल के माध्यम से आकार दिया।

“इलेस्ट्रेशन प्रतियोगिता” में ललित कला उत्सव के पूरे प्रांगण में 36 इलेस्ट्रेशन बनाए गए। इस प्रतियोगिता में आट्र्स कालेज लखनऊ, बीएचयू, गोयल इंस्टीट्यूट, शंकुतला मिश्रा विश्वविद्यालय, कोलकाता, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ के अलग-अलग दलों के कुल 100 कलाकारों ने बनाकर प्रतिभाग किया। गुरुवार को ललित कला उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भारतेंदु नाट्य अकादमी ने “अमर क्रांतिकारी गंगू बाबा” की प्रस्तुति हुई। इसमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कानपुर में गुलामी नकार कर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले गंगू बाबा के जज्बे और जुनून को याद किया गया।

ललित कला उत्सव का शुभारम्भ दिनांक 07 फरवरी, 2023 को सायं 06ः00 बजे मुख्य अतिथि श्री मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया था।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 के कार्यक्रम -(छत्तर मंजिल परिसर)

  1. द्वितीय अखिल भारतीय व्यवहारिक कला प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ, सायं 5 बजे।
  2. कला परिचर्चा का आयोजन।
  3. रंगोली प्रतियोगिता।
  4. कलश सज्जा प्रतियोगिता।
  5. प्रख्यात कलाकार श्री बैजनाथ गुप्त, वाराणसी पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचन।
  6. विभिन्न संस्थानों से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर आधारित एम0ओ0यू0 का आयोजन।
  7. कला त्रैमासिक का विमोचन।
  8. समापन समारोह में प्रतियोगिताओं, शिविर एवं प्रदर्शनी स्टालों के प्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र वितरण।
  9. सांस्कृतिक कार्यक्रम (उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी द्वारा)