अपर जिला जज ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

अपर जिला जज-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्त्वावधान में आज बुधवार को वृद्धाश्रम अल्लीपुर माता-पिता का भरण पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक अधिकार अधिनियम 2007 के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिको से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सचिव द्वारा समस्याओं का समाधान कराने हेतु प्रबन्धक वृद्धाश्रम अल्लीपुर को निर्देशित किया गया साथ ही मेण्टीनेंस एण्ड वेलफेयर ऑफ पैरेण्ट्स एण्ड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के सम्बन्ध में विधिक रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसएस त्रिवेदी प्रबन्धक वृद्धाश्रम अल्लीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी व परा विधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।