पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस ईद-ए-मिलाद-उन-नबी आज पूरे देश में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मिलाद की महफिलें और सीरत के जलसे आयोजित किए गए जिनमें उल्माओं और धार्मिक विद्वानों ने हजरत मोहम्मद के जीवन और उनके उपदेशों का उल्लेख किया । मिलादुन-नबी के जलूस का भी आयोजन किया गया । पुरानी दिल्ली में मिलादुन-नबी का मुख्य जलूस निकाला गया जो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हुआ जामा मस्जिद में संपन्न हुआ ।