बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली ने आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुरली विजय के साथ मिलकर मजबूत स्कोर की नींव रखी। कप्तान विराट कोहली 156 रन बनाकर क्रीज़ पर थे। यह कोहली का 20वां टेस्ट शतक है। कोहली तीन मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन शतक लगाने वाले विश्व के पहले कप्तान बने। मौजूदा सत्र में कोहली का यह बारहवां शतक था। दिल्ली में श्रीलंका के साथ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 371 रन बना लिये थे। मुरली विजय 155 रन बनाकर आउट हुए। मुरली और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 283 रन जोड़े। बहरहाल पहले ही दिन भारत ने इस मैच पर पकड़ बनाकर लगातार नौ टेस्ट श्रृंखला जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की तरफ कदम बढ़ा लिये हैं।
Related Articles
टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली शीर्ष पर बरकरार
January 9, 2019
0
Second Cricket Test Match in jaws of India
December 5, 2021
0
भारतीय क्रिकेट-दल की ऐतिहासिक और शर्मनाक पराजय!
December 19, 2020
0