यूपी 100 के द्वारा किए गए कल के खास कार्य

मुज़फ्फरनगर- पीआरवी 2223 को थाना भौराकला अन्तर्गत ग्राम भौराकला के पास घर में एक युवक के घुसने की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर देखा कि ग्रामीणों ने एक युवक को घेर रखा है । प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मामला प्रेम प्रंसग है । युवक को उग्र हो रही भीड़ से बचाकर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

अम्‍बेडकरनगर- पीआरवी 2551 को थाना अकबरपुर अन्तर्गत एक एक्‍सीडेन्‍ट की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक व ट्रैक्‍टर का एक्‍सीडेन्‍ट हुआ था । जिसमें 02 व्‍यक्ति गम्‍भीर रूप से घायल थे । पीआरवी कर्मियों ने घायलों का निकालकर तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया ।

कौशाम्बी- पीआरवी 1209 व पीआरवी 1197 ने ट्रक चोरी करके भाग रहे अभियुक्त को पीछा कर घेरकर दबोचा उसे ट्रक सहित थाने के सुपुर्द किया ।

औरैया- पीआरवी 0781 ने लावारिस मासूम 3-4 दिन की सड़क के किनारे फेंकी बच्‍ची को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने के सुपुर्द किया ।

लखनऊ – PRV 2644 ने स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदों को पकड़ा, किया थाने के सुपुर्द ।

गाजीपुर- पीआरवी 3177 को थाना मरदहा अन्तर्गत होटल मतेहू के पास ट्रक व बस में एक्‍सीडेंट की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्‍बुलेंस की मदद से अस्‍पताल भिजवाया ।