मीरजापुर- PRV1093 को थाना मडिहान अन्तर्गत सूचना मिली कि ग्राम धनसीरिया में एक महिला के ऊपर कुछ लोग मिट्टी का तेल डाल रहे है, उक्त सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि महिला का पति बाहर काम करता है । देवर ने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया व जबरदस्ती । मिट्टी का तेल भी पिला दिया था, जिसके कारण महिला बेहोशी की हालत में थी और जलाने का प्रयास किया जा रहाथा, PRV को आतादेखकर आरोपी देवर मौके से भागगया PRV कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही कर महिला को जलाने से रोका व महिला को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया ।