अश्लील वीडियो दिखा कर बच्ची से की शर्मनाक हरकत

                 पुलिस थाना लोनार क्षेत्र में दो युवकों के द्वारा अश्लील वीडियो दिखा कर नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।परिजन पीड़िता को लेकर एएसपी के पास पहुंचे जहां अपनी शिकायत दर्ज कराई।एएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश लोनार पुलिस को दिए है।
           लोनार क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित लड़की की मां ने कहा कि उसकी 11 वर्ष की बच्ची अपने घर से अकेली जा रही थी।उसको उसके ही गांव के दो युवक मिल गए जिन्होंने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल पर फोटो तथा अश्लील वीडियो भी दिखा कर गलत हरकत की।एएसपी से शिकायत करने आई बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसने लोनार थाना में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न हुई।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कोतवाली लोनार पुलिस को दिए।एएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।फिलहाल आरोपी दोनों युवक फरार बताये जा रहे है।वही घटना से मासूम भी डरी सहमी है।