अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो मौसेरे भाइयों की मौत

             भांगड़ा का ढोल बजा कर वापस आ रहे बाइक सवार मौसेरे भाइयो को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक की घटनास्टल पर दूसरे की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
          माधौगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी ऐहसान मोहम्मद 18 पुत्र दोस्त मोहम्मद और मौसी का पुत्र इरशाद अहमद 19 पुत्र वारिश अहमद निवासी नेहरू नगर माधौगंज दोनो लोग रविवार की देर रात भांगड़ा बजा कर मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे सुल्तानपुर कोट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर एहसान मोहम्मद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और इरशाद की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई  मृतक एहसान के 10 माह पूर्व उसका भाई शानू बिजली के करंट से मौत हो गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।