आटा-चक्की के पटे मे फंसने से सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मृत्यु

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा रैंसो में पूर्व प्रधान का पौत्र आयुष सात वर्षीय आटा चक्की के पटे में फंसकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

रविवार की दोपहर अनुपम गुप्ता की आटा चक्की पर इनका सात वर्षीय भतीजा आयुष खेलते खेलते आ गया, किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी, तभी वह मासूम पटे में फंस गया। जब तक आटा चक्की को बंद किया गया, तब तक कई बार पटे तड़ातड़ कर उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक घटना से गांव में हर व्यक्ति सदमे में आ गया। परिजनों की छोटी सी चूक से मासूम की दर्दनाक मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता