एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा थाना हजरतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिहारीपुर अजब में ग्रामीणों को किया गया प्रशिक्षित

अंकित सक्सेना बदायूँ-

आज दिनांक 01.08.2019 को राज्य आपदा मोचन बल (एस0डी0आर0एफ0) उ0प्र0 की टीम द्वारा प्लाटून कमाण्डर मो0 असलम के नेतृत्व में थाना हजरतपुर के ग्राम बिहारीपुर अजब के प्राथमिक विधालय में आपदा राहत से बचाव के लिए प्रशिक्षण/जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को आपदा से बचने के गुर सिखाए गये । संक्रामक बीमारियों, सर्पदंश एवं प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए बाढ एवं जल में डूबने की स्थिति से बचाव के कारगर एवं सुरक्षित उपायों का भी प्रशिक्षण दिया गया । आपदा को रोका तो नहीं जा सकता है लेकिन आने के उपरांत तत्काल राहत कार्य कर उसके प्रभाव को जरूर कम किया जा सकता है । ग्रामीणों से आपदा के प्रति स्वयं जागरूक रहने की अपील करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु कहा गया ।