कछौना, हरदोई : मनरेगा योजना को गति देने और सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी के लिए ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय ग्रामप्रधानो, सचिव, रोजगारसेवकों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया गया।
ब्लॉक सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। जिसमें मनरेगा की कार्य योजना, प्राक्कलन, गठन के बारे में विस्तार से बताया गया। मनरेगा के कार्यों से ग्राम सभा के पुरुष महिलाओं को रोजगार मिलता है। जिससे ग्रामीणों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता है। वहीं ग्रामसभा का सर्वांगीण विकास भी होता है । व्यक्तिगत और सामुदायिक के कार्यों में आम जनमानस में जागरूकता व पारदर्शिता के लिए कार्य स्थल पर सी आई बी बोर्ड अवश्य लगाए जाएं।
इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत संतोष कुमार , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन सिंह, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण , ग्राम सचिव , रोजगार सेवकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।