कछौना (हरदोई) : प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी नगरवासियों को दी गई । वहीं पटरी-दुकानदारों को स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक अग्रवाल जी ने कहा भाजपा की सरकार में चौमुखी विकास हुआ है । बेरोजगारों को रोजगार आवासविहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया । वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय के निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने बताया कि सरकार ने नगर के व सरकार के जनहित कार्यों से नगर के लोगों का विकास हुआ है । गरीब दलित शोषित मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिया गया है । ईओ सुश्री रेणुका यादव ने बताया कि नगर के 215 पटरी दुकानदारों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया गया । 1320 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय, 03 सार्वजनिक 02 सामुदायिक शौचालय एक पिंक शौचालय और 968 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है । इस मौके पर संयोजक नवीन पटेल, ईओ रेणुका यादव, सुशीलगुप्ता, अभयसिंह, पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत गौतम, जेबी सिंह व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।