(कछौना हरदोई) : मिशन कल्याण के तहत किसान कल्याण मेले का आयोजन ब्लाक सभागार में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है किसानों की आय दोगुनी हो । इसके लिए किसानों को परंपरागत कृषि के साथ आधुनिक खेती पर भी ध्यान देना होगा। हमें जैविक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए ।
श्री मिश्र ने कहा कि सरकार को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करना है। महिला किसानों की भागीदारी बढ़ी है । सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं के नाम में है और यह महिला सशक्तिकरण को दिशा में एक प्रभावी कदम है । सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर वैज्ञानिक मुकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी मील का पत्थर साबित हो रही है । रासायनिक उर्वरक हमारी भूमि को बर्बाद कर रहे हैं । साथ में हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है । इन कृषि आयोजन से आमजनमानस में जागरूकता आएगी । जिला शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत ने बताया कि सरकार द्वारा 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित पत्रक अवश्य पढ़ें जिससे सही जानकारी से लोग लाभान्वित हो सके । उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन विपिन चौधरी ने संबोधित करते हुए सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । पैक्स पैड के निदेशक आशीष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस मेला में बाल विकास परियोजना की तरफ से प्रदर्शनी भी लगी गई थी । संडीला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड खेड़ा हेमन खेड़ा द्वारा भी किसानों की जानकारी हेतु प्रदर्शनी लगी थी । कई महिला समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया । इस मेले में जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, बीटीएम कमलेश कुमार, रोहित सिंह, राजेश्वर, प्रभारी कृषि संतोष सिंह, अनिल गुप्ता, एडीओ कृषि शेर सिंह सहित दूरदराज से ग्रामीण अंचल की महिलाकिसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की ।