जानलेवा हमले के बंदी की जिला कारागार में बिगड़ी हालत अस्पताल में मौत बिलग्राम कोतवाली के बरगावां गांव का रहने वाला था 4 अप्रैल 2017 में हुई थी गांव में मारपीट परिजनों को दी गयी सूचना परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव का भरा पंचनामाहरदोई। जिला कारागार में बंद जानलेवा हमले के आरोपित की अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मौत हो गई।परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
बिलग्राम कोतवाली के बरगावां निवासी मामचंद की 4 अप्रैल 2017 को गांव के ही दिलीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर दिलीप की ओर से मामचंद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी में अभी 6 दिसंबर को मामचंद जेल में बंद हुआ था। मंगलवार की शाम को मामचंद की हालत बिगड़ गई। जिससे जिला कारागार के जिम्मेदारों ने जिला अस्पताल भेजा।जहां पर मामचंद ने दम तोड़ दिया। मामचंद छह भाइयों में तीसरे स्थान पर था।घटना की जानकारी भाई सुभाष चंद्र ने दी।