टैम्पो को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत और दो गम्भीर

               बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम म्योरा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सदरपुर शामिल होने जा रहे सवारियों से भरे टेंपो को ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी । टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए ।
               प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में कन्नौज मार्ग पर स्थित ग्राम म्योरा से एक विक्रम टेम्पो से चालक रवि पुत्र फूलचन्द्र उम्र 32 वर्ष के साथ कुछ लोग अपनी रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कटरा-बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम सदरपुर में शामिल होने के लिए हंसी-खुशी रवाना हुए । लेकिन जैसे ही इनका वाहन ग्राम सदरपुर के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से अनियन्त्रित ढंग से आ रहे एक ट्रक ने टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी । आमने-सामने की टक्कर से टैम्पो पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई । जिसकी सूचना राहगीरों व स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल सतेंद्र सिंह पहुंचे । वाहन में फंसकर टैम्पो चालक की मौत हो गयी । जबकि रोहित पुत्र सुबेदार उम्र 27 वर्ष, शानू पुत्र ब्रजलाल उम्र 24 वर्ष गम्भीर रूप से हुए घायल हो गए हैं । घायलों को नगर स्थित सीएचसी अस्पताल में लाया गया । जहाँ पर दोनों की नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल ग्राम म्योरा के निवासी बताए गए हैं । कड़ी मेहनत करके टैम्पो में फंसे ड्राइवर को निकाल कर अस्पताल पहुंचवाया गया । टैम्पों चालक की दर्दनाक हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया । जबकि शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं ।