अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

             सांडी-हरदोई मार्ग पर हरदोई जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
             सांडी थाना क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर राइस मिल के निकट बीती रात अवनीश (29) उर्फ राधेश्याम पुत्र महेश प्रसाद निवासी मोहल्ला औलादगंज सांडी कल शाम लगभग सात बजे अपनी बाइक से हरदोई जा रहा था । तभी तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक का मामा हरदोई के किसी नर्सिंग होम में भरती है, जहां उसके टूटे पैर का इलाज चल रहा है । अवनीश उसी के लिए खाना लेकर जा था । मृतक की शादी ज़िला सीतापुर के महोली से हुई थी । मृतक की एक बेटी जिसका नाम इच्छा (2) है । पत्नी सुनीता का हाल देख कर सभी की आँखों में आंसू दिख रहे थे । अवनीश के माता-पिता केरल में बर्फ बेचने का काम करते हैं । घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है ।