दो वर्षीय बालक की पानी की टंकी मे डूब कर मौत

           कछौना-हरदोई- कोतवाली क्षेत्र के गाँव बाहदिन निवासी दो वर्षीय रोहित पुत्र कल्लू की मौत पानी की टंकी मे डूब कर हो गयी।
          मृतक के पिता कल्लू ने बताया की उसकी पत्नी घरेलू कामो मे वयस्त थी। वह मजदूरी करने बाहर गया था। बच्चा खेल खेल मे घर मे पानी से भरी रखी टकी मे किसी तरह से गिर गया। जानकारी लगने पर आनन फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना लाया गया जहाँ डाक्टरो द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा है।