गन्ने के खेत मे मिला 5 दिन से लापता किशोर का शव

दर्ज थी गुमशुदगी दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

                  साण्डी थाना क्षेत्र के गॉव बखरिया  में 5 दिन पूर्व गायब हुए किशोर का शव गावँ के बाहर गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया।किशोर को उसी के गांव के दो लोग ले गए थे और मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लिया तो मामला खुल गया और हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव भी बता दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
                 साण्डी थाना क्षेत्र के बखरिया गाँव निवासी राजपाल राजपुत का लडका उर्वेश 14 वर्ष 13 दिशम्बर को गायब हुआ था।तब से राजपाल बराबर थाने के चक्कर लगा रहा था और हर जगह लडके को तलाशा मगर हर जगह निराशा मिली।हालांकि मामले में पुलिस ने  गुमशुदगी दऑरजी कर ली थी और दर्ज गुमशुदगी के आधार पर जब शक होने पर पुलिस व परिवार के सदस्य महेश व रोहित से पूछा तो वो पहले हीलाहवाली करता रहा लेकिन जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछा तो टूट गए। थानाध्यक्ष् ने कडाई से पूछताक्ष की तो उसने हत्या की बात कबूल की और शव गावँ के बाहर गन्ने के खेत में पडे होने की सूचना दी।सूचना पर पुलिस ने मौके से शव बरामद किया जहाँ उसके दोनों हाथ पीछे को बधे हुए थे और मुह में कपडा ठूंसा था।शव मिलते ही पारिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के कारणों के पीछे पुलिस पड़ताल कर रही है।