सेवा जन कल्याण समिति ने विद्यालय की बालिकाओं के बीच बांटी यूनिफॉर्म

बदायूं : सेवा जन कल्याण समिति (रजि॰) द्वारा पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कालेज बदायूं में संस्था द्वारा बालिकाओं को यूनिफॉर्म व शूज वितरित किये गये । शूज वितरण का कार्यक्रम संस्था द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया ।

संस्था के अध्यक्ष ज्ञानानन्द पाण्डेय ने कहा कि सेवा जन कल्याण समिति इस बार विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करेगी और समाज सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहेगी । इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ॰ उमेश चन्द्र गौड़, श्रीमती अभिलाषा दत्त, श्रीमती संगीता पाण्डेय, सत्य प्रकाश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अतुलानन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे । इसके अलावा विद्यालय की शिक्षिकाएं गीतांजलि, किरनबाला, सीमा शर्मा, प्रतिभा, लक्ष्मी, संगीता राघव आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।