- पुरानी पीढ़ी के सज्जन और सौम्य नेताओं में शुमार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन।
- चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…”
- रामविलास पासवान उन बिरले नेताओं में से थे जिनके दरवाज़े हमेशा खुले रहते थे और कभी मैने उन्हे ग़ुस्से में नहीं देखा। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। उनका जाना बहुत दुखद है। (आशुतोष का ट्वीट)
राज्यपाल ने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर दुःख व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राम विलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। श्री पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। श्रीमती पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।