● भगवान से की जल्द स्वस्थ होने की कामना ।
कौशाम्बी : सदर तहसील के बरइन का पुरवा गांव के समीप सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निर्माणाधीन प्रबल एकेडमी क्लीनिक व हॉस्पिटल में गुरुवार को शुुभचिन्तकों ने हवन-पूजन कर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये कामना की है।
डिप्टी सीएम दो अक्टूबर को कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे। जिसकी खबर जब कार्यकर्ताओं व शुभचिन्तको को हुई तो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिये हवन पूजन किया है। गुरुवार को उनके साले दिनेश मौर्य व जिला महामंत्री जगदीश सरोज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शीघ्र स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना हेतु हवन किया गया व ईश्वर से प्रार्थना किया कि हमारे नेता व अभिभावक शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियां सम्भालते हुए हम सब को अपना मार्ग दर्शन प्रदान करते रहे।
जगदीश सरोज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश पीड़ित है। लॉकडाउन की अवधि में उन्होंने ने जिस प्रकार लोगो को स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए लाइव व फोन के माध्यम से सचेत करते रहे हैं। बहुत ही सराहनीय कार्य था। माननीय जी के शीघ्र स्वस्थ व दीघायु होने की माता शीतला से कामना करते है।
वही सहारा मैनेजर व सामाजिक सहयोगी विनोद मौर्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी सदैव कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहते है और समय समय पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुवे मार्गदर्शन करते रहते है मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूँ। पत्रकार रतीभान मौर्य ने कहा की हम सब कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की सामूहिक कामना करते हैं।
जगदीश सरोज जिला मंत्री, दिनेश मौर्य, मसुरियादिन मौर्य, विनोद मौर्य सामाजिक सहयोगी सहारा मैंनेजर जयसिंह यादव, मुकेश मौर्य, गंगा मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज कौशाम्बी से एमडी मौर्य की रिपोर्ट