सिद्धान्त सिंह :
लखनऊ : सीएमएस द्वारा वसुधा इंटरनेशनल समारोह का आयोजन किया गया जो कि दो दिवसीय कार्यक्रम था। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें जगदीश गांधी ने बताया कि वसुधा कार्यक्रम करवाने का मुख्य उद्देश्य यह था कि छात्रों में वैश्विक दृष्टिकोण का विकास हो। आज के दौर में सर्वांगीण विकास सबसे बड़ी आवश्यकता है।
श्री गाँधी ने कहा कि दुनिया का हर देश एक-दूसरे से जुड़ा है। आज अपनी पीढ़ी को विश्व नागरिक के तौर पर तैयार करने की आवश्यकता है। वही कार्यक्रम की संयोजिका व प्रधानाचार्य शमीम सिंह का कहना है कि वसुधा कार्यक्रम में ऊर्जा, वायु एवं जल-वन थीम रखा गया एवं इस प्रोग्राम में गरीबी निराकरण, भुखमरी निराकरण, स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा व विभिन्न लक्ष्यों को वसुधा प्रोग्राम में प्रस्तुत किया गया।