✍️ IV 24 न्यूज कौशांबी ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट
कौशांबी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देशन में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में पदाधिकारी बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में व्यापार सभा के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने पार्टी के युवा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित युवा दिलों की धड़कन विक्की केसरवानी नगर पंचायत अजुहा को जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वही मो. नसीम को जिला महासचिव व्यापार सभा की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी पार्टी कौशांबी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद कौशांबी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए समदड़ी से लगने की जरूरत है। ताकि 2022 में पार्टी की पुनः समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने। जिससे समाज के वंचित, शोषित किसान,गरीब, मजलूम, असहाय, छात्र छात्राओं के हित में बेहतर से बेहतर कार्य किया जा सके।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा कौशांबी के जिला उपाध्यक्ष विक्की केसरवानी ने पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने पर सारे वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तन्मयता से सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करूंगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय गुप्ता, एमएलसी बाबू बासुदेव यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, कैलाश चंद्र केसरवानी, गुलाम हुसैन, आनंद मोहन पटेल, भईया लाल पाल, अनवार अहमद, वेद पाल, चन्दन यादव, सुमित पांडे, यथांश महारानी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष केसरवानी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने किया।