सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी के लिये इण्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेण्ट एवं डेटाबेस योजना लागू

कौशाम्बी— पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तैयार किये गये इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (आइआरएडी) मोबाइल ऐप योजना लागू की गयी । जिसका उद्देश्य ‘सभी के लिये सुरक्षित सड़के’ है । इसके संदर्भ में पुलिस आफिस स्थित दुर्गाभाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सभी थानों के थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों तथा कम्प्यूटर आपरेटरों को DIO-NIC द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।

इस ऐप के इस्तेमाल का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों को बिना किसी देरी के मेडिकल सहायता पहुंचाने तथा पुलिस, ट्रांसपोर्ट, हाइवे एथारिटी व स्वास्थ्य विभागों के बीच समन्वय बिठाना है ।